1. बसना पुलिस को बड़ी सफलता: पलसापाली बैरियर पर 13 किलो गांजे के साथ महाराष्ट्र का स्मगलर गिरफ्तार, 8.55 लाख का माल जब्त

Start writing बसना। अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पलसापाली बैरियर पर बसना पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा बोलेरो वाहन से 13 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वाहन, मोबाइल और दस्तावेजों सहित कुल 8,55,000 रुपये का माल जब्त किया है।

चेकिंग देखते ही घबरा गया आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलसापाली बैरियर पर पुलिस नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 1:10 बजे ओडिशा की ओर से आ रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक MH 21 V 0435 को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। वाहन चालक पुलिस टीम को देखते ही घबरा गया और पूछताछ करने पर उसने गाड़ी में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गीताराम औटे (39 वर्ष), निवासी नायगांव, थाना पैठण, जिला संभाजीनगर (महाराष्ट्र) बताया, जो बरहमपुर (ओडिशा) से गांजा खरीदकर संभाजीनगर (महाराष्ट्र) ले जा रहा था।

दो पैकेट में छुपाकर ले जा रहा था माल

पुलिस ने बोलेरो की पिछली सीट के पास से खाकी टेप से लिपटा एक पैकेट 11.70 किग्रा तथा नीले रंग की झिल्ली में रखा दूसरा पैकेट 2.10 किग्रा बरामद किया। दोनों पैकेटों को ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर गांजा होने की पुष्टि हुई। कुल 13.80 किग्रा में से 13 किग्रा शुद्ध गांजा होना पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6,50,000 रुपये आंकी गई है।

8.55 लाख की संपत्ति के साथ हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से 6.5 लाख रुपये मूल्य का गांजा, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो (कीमत 2 लाख रुपये), एक सैमसंग मोबाइल (कीमत 5 हजार रुपये) तथा कानूनी नोटिसों की प्रति सहित कुल 8.55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर अपने कब्जे में ली है।

NDPS एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में बसना पुलिस ने आरोपी गीताराम औटे को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

article here. Drag components from the left panel to add content blocks.