रायपुर, 22 सितंबर 2025: राजधानी के वीआईपी रोड स्थित जूक क्लब में देर रात हुई एक खूनी झड़प ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि भिलाई के प्रखर और पुलकित चंद्राकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अज्जू पांडे नामक युवक पर हमला किया। हमलावरों ने युवक को न केवल लाठी-डंडों से, बल्कि पिस्टल के बट से भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जड़ में दोनों पक्षों के बीच की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। क्लब परिसर में विवाद बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले में शामिल युवकों की पहचान स्पष्ट हो चुकी है और उन्हें जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। वहीं घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
यह घटना राजधानी में बढ़ते अपराधों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा की आवश्यकता को उजागर करती है। पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है कि वह इस मामले की गहनता से जांच करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Powered by Froala Editor




