बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का 'प्रचंड' एक्शन; 13 जिलों में नए SP तैनात, निष्पक्ष चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर बड़ा फेरबदल

बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का 'प्रचंड' एक्शन; 13 जिलों में नए SP तैनात, निष्पक्ष चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर बड़ा फेरबदल

12, 2, 2026

1

image

नई दिल्ली/कोलकाता: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महकमे में एक और बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को शीर्ष नेतृत्व (DGP और कमिश्नर) को बदलने के बाद, आज मंगलवार को आयोग ने 13 संवेदनशील पुलिस जिलों के कप्तानों को बदलकर नए IPS अधिकारियों की सूची राज्य सरकार को सौंप दी है।

13 नए पुलिस कप्तानों की सूची (New IPS Postings)

आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं:

क्र.अधिकारी का नाम (IPS/SPS)नई पदस्थापना (New Posting)
1पुष्पा (2012)एसपी, बारासात पीडी
2जसप्रीत सिंह (2016)एसपी, कूचबिहार
3सूर्य प्रताप यादव (2011)एसपी, बीरभूम
4राकेश सिंह (2014)एसपी, इस्लामपुर पीडी
5कुमार सनी राय (2017)एसपी, हुगली ग्रामीण
6इशानी पाल (2013)एसपी, डायमंड हार्बर पीडी
7सचिन (2013)एसपी, मुर्शिदाबाद पीडी
8अलकनंदा भौमिक (2017)एसपी, बशीरहाट पीडी
9अनुपम सिंह (2015)एसपी, मालदा
10अंगशुमान साहा (2012)एसपी, पूर्व मेदिनीपुर
11येलवाड श्रीकांत जगन्नाथरावडीसी, सेंट्रल डिवीजन, कोलकाता
12सुरिंदर सिंह (2016)एसपी, जंगीपुर
13पापिया सुल्ताना (2015)एसपी, पश्चिम मेदिनीपुर

कल हुए थे बड़े बदलाव

ज्ञात हो कि सोमवार को आयोग ने ममता बनर्जी सरकार के करीबी माने जाने वाले DGP पीयूष पांडे को हटाकर सिद्ध नाथ गुप्ता को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया था। साथ ही, कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कमान सौंपी गई थी।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: मुख्य कार्यक्रम (2 चरण)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार, बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा:

  • चरण 1 (152 सीटें): मतदान 23 अप्रैल 2026 (अधिसूचना: 30 मार्च)

  • चरण 2 (142 सीटें): मतदान 29 अप्रैल 2026 (अधिसूचना: 2 अप्रैल)

  • मतगणना: 4 मई 2026

ममता बनर्जी के पास इतिहास रचने का मौका

वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले 14 वर्षों से सत्ता में हैं। यदि 2026 के चुनाव में TMC जीतती है, तो ममता बनर्जी:

  1. लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाली देश की पहली महिला बन जाएंगी।

  2. इससे पहले तमिलनाडु की जयललिता 5 बार सीएम रहीं, लेकिन उनके कार्यकाल लगातार नहीं थे।

Powered by Froala Editor