iQOO Z11x 5G लॉन्च: 7,200mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया परफॉर्मेंस किंग; जानें कीमत
आज की ताजा खबर
LIVE

iQOO Z11x 5G लॉन्च: 7,200mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया परफॉर्मेंस किंग; जानें कीमत

12, 2, 2026

5

image

टेक्नोलॉजी । स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने भारत में अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है। 12 मार्च को लॉन्च हुए इस फोन की पहली सेल 16 मार्च से शुरू हो चुकी है। कंपनी का दावा है कि ₹20,000 से कम के बजट में यह भारत का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP69 रेटिंग इसे इस सेगमेंट का सबसे मजबूत फोन भी बनाती है।

कीमत और शानदार लॉन्च ऑफर्स

iQOO ने इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। वर्तमान सेल में SBI और Axis बैंक के कार्ड्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है:

  • 6GB + 128GB: ₹18,999 (प्रभावी कीमत: ₹16,999)

  • 8GB + 128GB: ₹20,999 (प्रभावी कीमत: ₹18,999)

  • 8GB + 256GB: ₹22,999 (प्रभावी कीमत: ₹20,999)

मुख्य फीचर्स: बैटरी और परफॉर्मेंस का तगड़ा मेल

  • 7,200mAh की विशाल बैटरी: इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 40 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। साथ ही 44W फ्लैश चार्जिंग के साथ यह केवल 43 मिनट में 50% चार्ज हो जाता है।

  • MediaTek Dimensity 7400 Turbo: यह प्रोसेसर 4nm तकनीक पर आधारित है, जिसका AnTuTu स्कोर 1 मिलियन (10 लाख) से अधिक है। गेमिंग लवर्स के लिए इसमें 'अल्ट्रा-कोर कंप्यूटिंग' इंजन दिया गया है।

  • डिस्प्ले: फोन में 6.76 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

AI कैमरा और स्मार्ट फीचर्स

  • कैमरा: पीछे की तरफ 50MP का Sony AI मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग संभव है।

  • AI अपग्रेड: इसमें 'Origin Smooth Engine' और AI प्रोडक्टिविटी बूस्टर दिए गए हैं, जो वीडियो ट्रांसक्रिप्शन और क्रिएटिव टूल्स में मदद करते हैं।

  • सॉफ्टवेयर अपडेट: फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

टिकाऊपन में नंबर-1: IP68 और IP69 रेटिंग

इस बजट में पहली बार किसी फोन में IP68 और IP69+ रेटिंग एक साथ दी गई है। इसका मतलब है कि यह फोन न केवल पानी में डूबने से बचेगा, बल्कि हाई-प्रेशर और हाई-टेंपरेचर पानी की बौछारों को भी झेल सकता है।



Powered by Froala Editor