रायपुर बना 'साइबर ठगों' का नया अड्डा? 24 घंटे में दूसरा बड़ा धमाका; राजेंद्र नगर के फर्जी कॉल सेंटर से 12 गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक थे निशाने पर

रायपुर बना 'साइबर ठगों' का नया अड्डा? 24 घंटे में दूसरा बड़ा धमाका; राजेंद्र नगर के फर्जी कॉल सेंटर से 12 गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक थे निशाने पर

12, 2, 2026

1

image

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटों के भीतर क्राइम ब्रांच ने दूसरी बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। राजेंद्र नगर स्थित अंजनी कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर पुलिस ने एक और हाई-टेक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहाँ से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सात समंदर पार बैठे अमेरिकी नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे थे।

पिथलिया कॉम्प्लेक्स से जुड़ा है कनेक्शन: यह कार्रवाई बीती रात पिथलिया कॉम्प्लेक्स में हुई छापेमारी की अगली कड़ी मानी जा रही है, जहाँ 25 आरोपियों को पकड़ा गया था। राजेंद्र नगर का यह सेंटर भी हूबहू उसी तर्ज पर संचालित हो रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं।

ठगी का 'अमेरिकन मॉडल': जांच में सामने आया है कि ये ठग रात के समय सक्रिय होते थे (जब अमेरिका में दिन होता है)। ये खुद को प्रतिष्ठित अमेरिकी फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि बताकर वहां के नागरिकों को कॉल करते थे। कम ब्याज दर पर लोन दिलाने या लीगल इश्यू सुलझाने के नाम पर उन्हें झांसे में लेकर डॉलर में मोटी रकम वसूलते थे।

Powered by Froala Editor