महासमुंद में 'खूनी इश्क' का खौफनाक अंत: प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर बिजली के खंभे पर चढ़कर दे दी जान
आज की ताजा खबर
LIVE

महासमुंद में 'खूनी इश्क' का खौफनाक अंत: प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर बिजली के खंभे पर चढ़कर दे दी जान

12, 2, 2026

14

image

महासमुंद जिले के बसना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और FSL की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजेश बारिह (निवासी ओडिशा) के रूप में हुई है। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे प्रेम त्रिकोण और आवेश की एक डरावनी तस्वीर पेश करते हैं।

शादी के 13 दिन बाद खूनी मोड़: मृतक राजेश का पिछले एक साल से ओडिशा की ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। हालांकि, महिला की शादी 13 दिन पहले ही कहीं और हुई थी। वह नवरात्रि मेला देखने अपने मायके गढ़फुलझर आई हुई थी। राजेश भी अपने किसी रिश्तेदार के बहाने वहाँ पहुँच गया।

आधी रात का वो विवाद: पुलिस के अनुसार, बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच महिला के बुलावे पर राजेश उससे मिलने घर के बाहर निकला था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। आवेश में आकर राजेश ने अपने पास रखे सेविंग ब्लेड से महिला के गले पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर राजेश भाग निकला और पास ही एक बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या कर ली।

Powered by Froala Editor