रायपुर के सिमरन सिटी में 'खूनी रंजिश': पैसों के विवाद में अजय अग्रवाल की चाकू गोदकर हत्या; आरोपी डोमेश्वर देवांगन गिरफ्तार
आज की ताजा खबर
LIVE

रायपुर के सिमरन सिटी में 'खूनी रंजिश': पैसों के विवाद में अजय अग्रवाल की चाकू गोदकर हत्या; आरोपी डोमेश्वर देवांगन गिरफ्तार

12, 2, 2026

20

image

रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत सिमरन सिटी फेज-2 में शनिवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक अजय अग्रवाल और आरोपी डोमेश्वर देवांगन के बीच पिछले कुछ समय से पैसों के लेनदेन को लेकर अनबन चल रही थी।

विवाद और ताबड़तोड़ वार: घटना के वक्त दोनों के बीच इसी बात को लेकर फिर से बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि डोमेश्वर ने अपना आपा खो दिया और पास रखे चाकू से अजय पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। हमले में अजय लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम: गंभीर रूप से घायल अजय अग्रवाल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' (मृत) घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Powered by Froala Editor