महासमुंद में ₹1.12 करोड़ का गांजा जब्त: तरबूज की आड़ में हो रही थी तस्करी; UP-MP के 6 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद में ₹1.12 करोड़ का गांजा जब्त: तरबूज की आड़ में हो रही थी तस्करी; UP-MP के 6 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

12, 2, 2026

3

image

महासमुंद जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक शातिर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 225 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

तरबूज के नीचे छिपा था 'नशा': तस्करों ने पुलिस की आँखों में धूल झोंकने के लिए पिकअप वाहन (OD 15 V 4676) में ऊपर से तरबूज भर रखे थे, लेकिन नीचे 9 प्लास्टिक की बोरियों में 213 पैकेट गांजा छिपाया गया था। इस पिकअप को एक हुण्डई ऑरा कार (UP 96 Q 3658) पायलेटिंग (रास्ता साफ होने का सिग्नल देना) कर रही थी।

घेराबंदी और गिरफ्तारी: मुखबिर की सटीक सूचना पर रेहटीखोल में नाकेबंदी की गई। पुलिस ने जब दोनों वाहनों को रोका, तो कार में 4 और पिकअप में 2 लोग सवार मिले। गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से 4 उत्तर प्रदेश और 2 मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिससे उनके संपर्कों और बैक-एंड नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Powered by Froala Editor