रायपुर पुलिस की 'डिजिटल स्ट्राइक': 21 गैंग्स का तैयार हुआ कच्चा-चिट्ठा; रक्सेल से लेकर ईरानी गैंग तक, अब हर बदमाश की होगी 24x7 मॉनिटरिंग

रायपुर पुलिस की 'डिजिटल स्ट्राइक': 21 गैंग्स का तैयार हुआ कच्चा-चिट्ठा; रक्सेल से लेकर ईरानी गैंग तक, अब हर बदमाश की होगी 24x7 मॉनिटरिंग

12, 2, 2026

2

image

1. सक्रिय गैंग्स की सूची (Raipur Criminal Gang List)

कमिश्नरी के 21 थानों से मिले डेटा के आधार पर 19 प्रमुख सक्रिय गिरोहों की पहचान की गई है। इनमें से कुछ प्रमुख नाम हैं:

  • रक्सेल गैंग: संजय, रवि और ऋषभ द्वारा संचालित। परिवार के साथ 11 बाहरी सदस्य। चाकूबाजी और हत्या के 32 से ज्यादा मामले दर्ज।

  • यासिन अली (ईरानी) गैंग: सरगना यासिन अली (NDPS में 20 साल की सजा)। राजातालाब से सड्डू शिफ्ट हुआ यह गैंग गांजा तस्करी और रंगदारी में सक्रिय है।

  • बबलू व आबिद गैंग: आबिद डॉन इसका मुख्य चेहरा है। 13 सदस्यों वाला यह गैंग मकान-दुकान खाली कराने और मारपीट में शामिल है।

  • अन्य प्रमुख नाम: मोनू व ग्यास गैंग, रवि साहू गैंग, मुकेश बनिया गैंग, अज्जू सिंधी व हटेला गैंग, डीएम गैंग, बादशाह गैंग और बेहरा गैंग।

2. नशे के सौदागर: ड्रग्स तस्करी गिरोह

डोजियर में ड्रग्स और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले हाई-प्रोफाइल गिरोहों पर विशेष फोकस किया गया है:

  • मनमोहन गिरोह: दिल्ली से ड्रग्स लाकर सप्लाई करने वाला 8 सदस्यीय गिरोह (वर्तमान में जेल में)।

  • नव्या मलिक और विधि अग्रवाल गिरोह: यह गिरोह पंजाब, हरियाणा और मुंबई से ड्रग्स मंगाकर राजधानी में 'ड्रग्स पार्टियां' आयोजित करने के लिए चर्चा में रहा है।


3. 'डोजियर' में क्या-क्या होगा शामिल?

पुलिस अब केवल कागजी रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक सेंट्रलाइज्ड डिजिटल डेटाबेस बना रही है जिसमें शामिल हैं:

  • आरोपी का नाम, वर्तमान पता और सक्रिय मोबाइल नंबर।

  • गैंग के सभी सदस्यों की सूची और उनके छिपने के ठिकाने।

  • पिछले 10 वर्षों का आपराधिक इतिहास और दर्ज FIR की जानकारी।

  • क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों द्वारा संयुक्त रीयल-टाइम मॉनिटरिंग।

Powered by Froala Editor