कवर्धा 'रानीदहरा' हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी ने ही पिता और दोस्त के साथ मिलकर उजाड़ा सुहाग; पत्थर से सिर कुचलकर जलप्रपात में फेंकी थी लाश
आज की ताजा खबर
LIVE

कवर्धा 'रानीदहरा' हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी ने ही पिता और दोस्त के साथ मिलकर उजाड़ा सुहाग; पत्थर से सिर कुचलकर जलप्रपात में फेंकी थी लाश

12, 2, 2026

15

image

कवर्धा पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका पिछले 3 साल से मुंगेली निवासी देवेन्द्र जायसवाल के साथ लिव-इन में रह रही थी। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे। चूंकि दोनों अलग-अलग समाज से थे, इसलिए देवेन्द्र का पिता केशव जायसवाल इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था।

पिकनिक के बहाने मौत का जाल: रिश्ते में आ रही रुकावट को खत्म करने के लिए पिता-पुत्र ने खौफनाक साजिश रची:

  1. धोखा: प्रेमी देवेन्द्र अपनी प्रेमिका को 'पिकनिक' मनाने के बहाने सुनसान रानीदहरा जलप्रपात ले गया।

  2. हमला: वहां पहले से घात लगाकर बैठे देवेन्द्र के पिता और दोस्त मनोज पटेल ने महिला पर हमला कर दिया।

  3. क्रूरता: तीनों ने मिलकर पत्थर से महिला का सिर कुचल दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके।

  4. सबूत मिटाना: पहचान छिपाने के लिए शव को भारी पत्थरों से बांधकर जलप्रपात के गहरे पानी में फेंक दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई:

कवर्धा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (Mobile Tracking और स्थानीय इनपुट) के आधार पर मुंगेली से तीनों आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Powered by Froala Editor