गरियाबंद में आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
आज की ताजा खबर
LIVE

गरियाबंद में आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

11, 8, 2025

72

image

गरियाबंद जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। आठ लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली जानसी उर्फ कौशल्या ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जानसी कुख्यात माओवादी और दिवंगत डीवीसी सदस्य सत्यम गावड़े की पत्नी हैं। वह करीब 20 वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़ी रही है और इस दौरान कई अहम जिम्मेदारियां निभाती रही। संगठन में वह लंबे समय से प्रभावशाली मानी जाती थी। दो केंद्रीय समिति सदस्यों के मारे जाने के बाद जानसी का महत्व और बढ़ गया था।

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में वह नगरी एरिया कमेटी की सचिव थी और संगठन में उसकी स्थिति बेहद अहम थी। सुरक्षा बलों की हाल की कार्रवाई में कई शीर्ष नक्सली नेताओं के खात्मे के बाद जानसी का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि और नक्सली संगठन के लिए बड़ा आघात माना जा रहा है।

Powered by Froala Editor